जिला न्यायाधीश व कार्यवाहक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिरोही द्वारा जिला कारागृह का निरीक्षण किया

सेवा भारती समाचार।

सिरोही। जिला न्यायाधीश विक्रांत गुप्ता एवं कार्यवाहक सचिव, जिविसेप्रा एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जयमाला पानीगर द्वारा जिला कारागृह का कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु जारी गाईडलाईन की पालना सुनिश्चिित करने के लिए औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागृह प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर जारी गाईडलाईन की पूर्ण पालना सुनिश्चित की गई हुई मिली। जिला न्यायाधीश श्री गुप्ता द्वारा सचिव पानीगर को जेल में स्टाॅक में रखने हेतु मास्क, सैनटाईजर व अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया जिसके उपरांत सचिव पानीगर द्वारा जेल प्रशासन को तुरन्त उक्त सामग्री उपलब्ध करायी गयी। जिला न्यायाधीश द्वारा प्रत्येक बंदी को साफ-सफाई रखने, मास्क पहनने व सैनेटाईजर उपयोग करने हेतु निर्देशित किया व उनकी समस्याऐं सुनी व त्वरित प्रभाव से समाधान हेतु आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान उप-जेलर हड़वंत सिंह मौजूद रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button