जेडीए को ई-ऑक्शन से 94 लाख से अधिक की आय
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त मेघराज सिंह रतनू के निर्देशानुसार माह अगस्त-अक्टूबर के ई-नीलामी कार्यक्रम के अन्तर्गत निरन्तर आवासीय भूखंडों की नीलामी की जा रही है। आयुक्त द्वारा जेडीए की आय में वृद्धि करने हेतु निरन्तर विभिन्न प्रयास किए जा रहे है। जेडीए द्वारा मंगलवार को विवेक विहार आवासीय योजना सेक्टर बी के 3 भूखण्ड़ों की ई-नीलामी की गई। नीलामी प्रभारी ने बताया कि ई-नीलामी में विवेक विहार आवासीय योजना के सेक्टर बी के भूखण्ड संख्या 484, 495 तथा 504 हेतु बोलीदाताओं द्वारा बोलीयां लगाई गई। नीलामी कमेटी द्वारा उक्त भूखण्ड़ों की उच्चतम बोली को स्वीकार करते हुए भूखंडों का ई-ऑक्शन किया गया जिससे प्राधिकरण को 94 लाख से अधिक की आय प्राप्त हुई। इसी प्रकार सोमवार को विवेक विहार आवासीय योजना सेक्टर बी के ही भूखण्ड संख्या 48, 49, 71 तथा 228 का ई-ऑक्शन किया गया। इससेप्राधिकरण को 1 करोड़ 95 लाख से अधिक की आय प्राप्त हुई। जेडीए को ई-नीलामी से अब तक कुल 13 करोड़ 08 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हो चुका है। ई-ऑक्शन से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी नियम एवं शर्तों सहित प्राधिकरण की वेबसाईट पर देखी जा सकती है।