2942 रेलकर्मियों ने कोरोना से बचाव की ली शपथ

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करने तथा सावधानियां बरतने की शपथ दिलाई गई। जोधपुर मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय सभागार में मंडल रेल प्रबन्धक आशुतोष पंत के नेतृत्व में अधिकारियों ने शपध ली। जोधपुर मंडल के अधिकारी, रेलकर्मियों, रेलवे सुरक्षा बल जवानों, रेलवे डॉक्टर्स व पैरा मेडिकल स्टाफ, दूरदराज रेलवे लाइन पर काम कर रहे रेलकर्मियों सहित कुल 2942 रेलकर्मियों ने कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करने की शपथ ली। रेलमंत्री पीयूष गोयल द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर देश के सभी रेलवे के महाप्रबन्धकों, मंडल रेल प्रबन्धकों, रेल कारखानों, उत्पादन इकाइयों तथा रेल उपक्रमों के मुख्य अधिकारियों सहित रेल अधिकारियों को कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करने तथा सावधानियां बरतने की शपथ दिलाई गई। कोविड 19 जन आन्दोलन में आयोजित शपथ कार्यक्रम में जोधपुर मंडल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में सभी अधिकारियों, विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत रेलकर्मियों, रेलवे सुरक्षा बल के जवानों, रेलवे अस्पतालों के डॉक्टर्स व पैरा मेडिकल स्टाफ, कारखाना,विभिन्न रेलवे कार्यस्थलों के रेलकर्मियों तथा दूरदराज रेलवे लाइन पर काम कर रहे रेलकर्मियों सहित कुल 2942 रेलवे अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने शपथ ली। रेल मंत्रालय द्वारा फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा कोरोना से बचाव के सम्बन्ध में दिया गया संदेश सभी रेलवे स्टेशनों पर अनाउन्समेंट सिस्टम के जरिए प्रसारित कराया जा रहा है। रेलवे द्वारा कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल की पालना से संबन्धित जानकारी रेलवे स्टेशनों पर लगे एलईडी पर भी दिखाया जा रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया के द्वारा भी जनआन्दोलन में कोरोना से बचाव के लिये जनता को सचेत किया जा रहा है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button