निगम चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर में नवगठित दोनों नगर निगम के चुनाव जीतने के इरादे से तैयारियो में जुट गई। प्रस्तावित निगम चुनाव को लेकर भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में स्टील भवन में जिला की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। भाजपा नेताओं ने बैठक में जोधपुर जिला पदाधिकारीयों, मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष को जोश के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि जिला की संगठनात्मक बैठक भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर बैठक का आरम्भ किया गया। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष जोशी ने स्वागत भाषण देते हुए बैठक की रूपरेखा रखी। जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा ने उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डा. करणी सिंह खींची ने किया एवं जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने धन्यवाद दिया।  जोधपुर के सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग संघठन प्रभारी भजन लाल शर्मा एवं जिला प्रभारी विधायक डॉ वासुदेव देवनानी ने जिला पदाधिकारियों, मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष की अलग-अलग बैठकों में चुनावी अभियान को गति देने और रणनीति पर विचार-विमर्श किया। जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सभी से सुझाव मांगे गए और चुनावी रणनीति पर फीडबैक लिया गया। बैठकों में जोधपुर सांसद केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के शासन से त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि राज्य सरकार की नाकामियों के बारे में आमजन को अवगत कराए। साथ ही केन्द्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याण की योजनाओं से रूबरू कराया जाए। जिला प्रभारी विधायक डॉ वासुदेव देवनानी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को उसके गृहक्षेत्र में पटखनी देने के लिये कार्यकर्ता कमर कस ले। मुख्यमंत्री अपने पुत्र की हार का बदल जोधपुर की जनता से ले रही है। कोरोना काल में सरकार द्वारा दोगलनापन अपनाया गया। मुख्यमंत्री की वादाखिलाफी को जनता के बीच लेकर जाये कि किस तरह सरकार ने चुनाव से पूर्व बिजली में बढ़ोतरी नहीं करने का वादा किया था। लेकिन चुनाव पश्चात् आमजनता पर दौहरी मार करते हुए बिजली की बिलों में बढ़ौतरी की। प्रदेश महामंत्री एवं जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भजन लाल शर्मा ने जिला संगठन की ईकाई को मजबूत करने का आव्हन किया। उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों को इतना मजबूत कर दें कि निगम चुनाव से पूर्व ही कांग्रेस को अपनी हार नजर आ जाये। चिड़ी की आंख की तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं को सिर्फ कमल का फूल नजर आना चाहिये उसका एक ही लक्ष्य होना चाहिये निगम के दोनों बोर्ड में कमल का फूल खिले।  बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र बोराणा, अशोक व्यास, जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, सुभाष गहलोत, भंवरलाल दैया, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, डा. करणीसिंह खींची, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, जिला मंत्री किशन लड्डा, विजयलक्ष्मी नाथ, अलका थामेत, अमिता गहलोत, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, जमना देवी बंजारा, मण्डल प्रभारी कैलाश गौड़, ज्ञानेश्वर भाटी, मनोहरलाल परिहार, शिवकुमार सोनी, मण्डल अध्यक्ष घनश्याम सिंह सोलंकी, मनीष परिहार, सुनिल भाटी, महेन्द्र छंगाणी, भुपेन्द्रराज सिंघवी, राकेश बागरेचा, श्यामसुन्दर गौड़, ललित पारवानी, ताराचंद गहलोत, मण्डल महामंत्री सुरेश सैन, मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र तंवर, इन्द्रा राजपुरोहित, शशिप्रकाश प्रजापत, सुरेश मेघवाल, हंसराज प्रजापत, मनीष परिहार मौजूद रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button