राम मंदिर आंदोलन से जुड़े नेताओं के बरी होने पर किया दीपदान
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। राम मंदिर आंदोलन से जुड़े नेताओं के पक्ष में फैसला आने पर विश्व हिंदू परिषद महानगर द्वारा प्रभु श्रीराम व भारत माता के समक्ष विहिप कार्यालय में दीपदान किया गया। विहिप मंत्री राजेश दवे ने बताया कि राजस्थान क्षेत्रीय प्रचारक गोपाल कुमार, प्रान्त संगठन मंत्री ईश्वर लाल के सान्निध्य व अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में भारत माता मंदिर में श्रीराम पूजन व दीपदान कियाा गया। विहिप प्रान्त सहमंत्री महेंद्र राजपुरोहित ने बताया कि यह सत्य व धर्म की जीत है जहां हमारे प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ वही मन्दिर बनने जा रहा है। आंदोलन से जुड़े सभी नेता बेकसूर थे जिनको न्याय मिला। प्रान्त अध्यक्ष राम गोयल ने कहा कि आज का दिन विजय का दिन है रामभक्तों के निर्दोष साबित होने का दिन है। विहिप कार्यालय में सरकारी गाइड लाइन की पालना करते हुए सोशल डिस्टेंस व मास्क पहन सोमेंद्र भाटी, विक्रम राजपुरोहित, दिनेश चौहान, रोहित चितारा धीरज शर्मा, जयदेव आसेरी व अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।