अजोला फार्मिंग व वर्मीकम्पोस्ट पर दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। पशु चिकिसा विश्वविद्यालय प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केन्द्र जोधपुर (वीयूटीआरसी) द्वारा ऑनलाइन पशुपालक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में केन्द्र पर कार्यरत डॉ. अमित चोटिया ने अजोला फार्मिंग के महत्व, उसे तैयार करने की विधि एवं उसकी उपयोगिता तथा पशु चाटे के विकल्प के रूप में उपयोग लेने के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. महेन्द्र पाल पूनिया ने वर्मीकम्पोस्ट के महत्व व तैयार करने की विधि के बारे में विस्तार से बताया तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने व मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए वर्मीकम्पोस्ट के उपयोग के बारे में विस्तृृत जानकारी दी। इस प्रशिक्षण शिविर में 19 पशुपालकों ने भाग लिया।