आवंटित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के निर्देश

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। शासन सचिव व परिवहन आयुक्त रवि जैन ने संभाग के प्रादेशिक व जिला परिवहन अधिकारियों को वर्ष 2020-21 के लिए आवंटित राजस्व लक्ष्य की शत प्रतिशत प्राप्ति के लिए नियोजित व समयबद्ध प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के कारण लॉकडाउन के दौरान राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो पाई थी। जिसे अनलॉक के बाद शत प्रतिशत अर्जित करने का प्रयास किया जाए। जैन कलेक्टे्रट सभागार में संभाग के प्रादेशिक व जिला परिवहन अधिकारियों की बैठक में अध्यक्ष के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने यात्री वाहन के कर में राज्य सरकार द्वारा छूट प्रदान करने के उपरांत जिनके द्वारा कर जमा नहीं करवाया उनकी बकाया कर की शत प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों में बकाया एलएसडी, वार्षिक कर की वसूली की सूची तैयार कर परिवहन निरीक्षक द्वारा वाहन को सीज करवाने के लिए निर्देशित किया जाये व जिला परिवहन अधिकारी इसकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग करे। साथ ही प्रदूषण जांच केन्द्र, ड्राइविंग स्कूलों आदि का निरीक्षण नियमित रूप से किया जाये। शासन सचिव व परिवहन आयुक्त ने कहा कि कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए आमजन का ऑफिस इंटरफेस कम करने के लिए विभाग से संबंधित लगभग सभी सुविधाएं ऑनलाईन मोड में संचालित की जा रही है। विभाग द्वारा ड्राईविंग लाइसेंस, रजिस्टे्रशन, टैक्स जमा करवाने जैसी सुविधाएं ऑनलाइन संचालित की जा रही है जिससे आमजन का समय की बचता है व कोविड की स्थिति को देखते हुए ऑफिस तक जाने की भी आवश्कता नही रहती है।
बैठक में आरटीओ रामनारायण बडग़ुजर, सुमन भाटी, जेटीसी राइटस भंवरलाल, एआरटीओं नेमीचंद पारीक, डीटीओ अचलाराम, राजेन्द्र डांगा सहित परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भाग लेकर विचार विमर्श किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button