जेडीए दस्ते ने ध्वस्त किए अतिक्रमण

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा आवासीय योजना मामा अचलेश्वर प्रसाद नगर योजना तथा ग्राम खोखरिया में अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई। प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत ने बताया कि दस्ते द्वारा प्राधिकरण की आवासीय योजना मामा अचलेश्वर प्रसाद नगर योजना के मौका निरीक्षण के दौरान योजना के सेक्टर ए में लगभग 180 गुणा 125 फीट में कच्चा-पक्का ढालिया, पानी का हौद, फाचरों की दीवार, लोहे की फाटक, कांटों की बाड़ बनाकर एवं सेक्टर बी में लगभग 40 गुणा 60 फीट में धोरा-पाली एवं कांटों की बाड़ बनाकर अनाधिकृत रूप अतिक्रमण किया हुआ पाया गया। इसी प्रकार ग्राम खोखरिया में मुख्य बनाड़ रोड़ पर निजी स्कूल के आगे स्थित 20 फीट रोड़ भाग पर निजी स्कूल के समीप भूखंडधारी द्वारा 6 फीट ऊंची 7 फीट लम्बी व 1 फीट चौड़ी पत्थर की दीवार, फाटक, मूंगिया, पट्टिया व पुरानी टैक्सी रखकर लगभग 138 गुणा 20 फीट में सडक़ भाग में अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण किया हुआ था। दस्ते द्वारा उपरोक्त अतिक्रमणों को दो जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर हटाते हुए भूमि तथा सडक़ भाग को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। ग्राम पाल खसरा संख्या 87 सुगन विहार के भूखंड संख्या 149 द्वारा 40 गुणा 60 फीट के भूखंड पर 20 गुणा 60 फीट के दो मकानों का अवैध एवं अनाधिकृत रूप से निर्माण करवाया जा रहा था। दस्ते द्वारा अवैध निर्माण कार्य को बंद करवाया गया तथा अप्रार्थी को सख्त हिदायत दी गई कि प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना, नियम विरुद्ध तथा अवैध रूप से किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करें। प्रवर्तन निरीक्षक पश्चिम संतोष पंवार ने बताया कि प्राधिकरण आयुक्त मेघराज सिंह रतनू, उपायुक्त पश्चिम नीरज मिश्रा तथा मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन एव अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक नाजिम अली के निर्देशानुसार ग्राम चौखा के निरीक्षण के दौरान ग्राम चौखा अरिहन्त आंचल के सामने लगभग 3 बीघा भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था एव खसरा नम्बर 719 मदरसे द्वारा नदी की तरफ 3 दरवाजे खोले जा रहे थे। दस्ते द्वारा कार्यवाही करते हुए 3 दरवाज़े हटवाए गए, जिसे हटाते समय विरोध करने पर दोनो पक्षों को समझाइस कर कानून व्यवस्था को बनाये रखते हुए 3 से 4 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाते भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक उत्तर अनिल शर्मा, भू-अभिलेख निरीक्षक करनाराम जाट, पटवारी दक्षिण धर्मेंद्र सिंह, पटवारी पश्चिम नरेंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता दक्षिण हीरसिंह राजपुरोहित, पुलिस थाना कुड़ी का जाब्ता सहित जेडीए का अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौजूद रहा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button