सम्पर्क बाल गृह का किया औचक निरीक्षण

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। संप्रेषण एवं किशोर गृह समिति जोधपुर के अध्यक्ष सिद्धेश्वर पुरी द्वारा सम्पर्क बाल गृह गंगाणी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रबंधक नहीं पाया गया तथा केयर टेकर ने 6 व्यक्तियों का स्टाफ बताया जबकि दो स्टाफ नहीं पाए गए। कोरोना वायरस से बचाव के लिए उक्त गृह में सेनेटाइजर व हाइपो की व्यवस्था नहीं पाई गई। सभी बच्चे लंच में स्वयं रेत से खाने की झूठी ट्रे मांजते हुए पाए गए। निरीक्षण के दौरान उक्त गृह में भवन की स्थिति, खेलकूद के लिए परिसर, बच्चों की शिक्षा, उन्हें दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, भवन की साफ-सफाई, उक्त गृह में निवासरत बच्चों के कमरों में कूलर व पंखों की स्थिति तथा उनके स्वास्थ्य परीक्षण इत्यादि से सम्बन्धित उपलब्ध समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उन्हेंं दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही मदर वल्र्ड फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से उक्त गृह में निवासरत बच्चों तथा कार्यरत कर्मचारियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु होम्योपेथी दवाई का वितरण किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button