जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। वेबेक्स के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के संबंध में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार नालसा दस योजनाओं में एक योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2016 का जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार जोशी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव सिद्धेश्वर पुरी के सान्निध्य में अधिवक्ता लक्ष्मी रामावत द्वारा वेबेक्स के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही उनको सरकारी सेवाओं में मिलने वाले लाभों से भी परिचित करवाया।