प्रो. गोयल को अंतरराष्ट्रीय रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्व विद्यालय के प्रो. (डॉ.) कृष्ण अवतार गोयल को इंटरनेशनल अकादमी फॉर एक्सीलेंस इन रिसर्च के तहत एक्सीलेंट रिसर्चर अवार्ड -2020 के लिए चुना गया है। यह चुनाव कई दौर के परीक्षण के बाद किया गया है। डॉ. गोयल ने एमबीए, एमकॉम, एमफिल (आर्थिक प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन), (गोल्ड मेडलिस्ट) एवं पीएचडी राजस्थान विश्वविद्यालय से की है। प्रो. गोयल पिछले चौबीस वर्षों से शिक्षण पेशे में ह और भारत और विदेशों में कई शैक्षणिक संस्थानों के साथ संबद्ध रहे हैं। उन्होंने पेपर प्रस्तुतकर्ता एवं संसाधन व्यक्ति के रूप में सौ से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों/कार्यशालाओं में भाग लिया है। डॉ. गोयल की बारह पुस्तक एवं पचास शोध पत्र विभिन्न शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। प्रो. गोयल के प्रकाशन के 500 से अधिक उद्धरण और लाखों डाउनलोड हैं। इनके निर्देशन में सात पीएचडी की उपाधि मिल चुकी हैं। अभी भी आप पांच शोध छात्रों को निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने पांच वित्त पोषित अनुसंधान परियोजनाओं को पूरा किया है। वर्तमान में वह विभिन्न देशों से प्रकाशित छह अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में संपादकीय बोर्ड के सदस्य हैं।