पर्यावरण का संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. समित शर्मा
सेवा भारती समाचार
- पंडित राधाकृष्ण श्रीमाली मार्ग पर हुआ वृक्षारोपण किया
जोधपुर। पंडित राधाकृष्ण श्रीमाली मार्ग पर गुरुवार सुबह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभांगीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया।
पण्डित सुरेश श्रीमाली ने जानकारी देते हुए पण्डित राधाकृष्ण श्रीमाली मार्ग पर गुरुवार सुबह संभागीय आयुक्त संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा एवं न्यायाधीश संदीप मेहता ने पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। श्रीमाली ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान करीब 101 पौधे लगाए गए। इस वृक्षारोपण में स्प्रिचुअल पौधों का प्रयोग किया गया। जिसमें रुद्राक्ष, कमल तत्व जैसे पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी महत्ती आवश्यकता है। इसको प्रत्येक व्यक्ति को अपनाकर अपने घरों के बाहर कम से दो पौधे लगाकर उसका पालन पोषण करें ताकि पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है। वहीं न्यायाधीश संदीप मेहता ने पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण कार्यक्रम को सहारात्मक बताते हुए युवाओं को आगे आने की अपील की। अंत पण्डित सुरेश श्रीमाली ने उपस्थित सभी मेहमानों को धन्यवाद व आभार व्यक्त करते प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में एक पौधा लगाने की अपील की।