स्कूलें खोलने की अनुमति देने की मांग
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा के निर्देशानुसार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र गौड़ व संभाग प्रभारी धीरज दीक्षित के मार्गदर्शन में निजी विद्यालयों के संचालकों ने जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यांलयों को सुरक्षा मापदंडों व दिशा निर्देशों के अंतर्गत क्रमबद्ध शीघ्र खोलने हेतु पुरजोर मांग की गयी। उन्होंने बताया कि विद्यालयों के गत छह माह से बंद होने के कारण विद्यार्थिओं की शिक्षा गंभीर रूप से प्रभावित हुई है और विद्यालय संचालक व उनमें कार्यरत अध्यापक व कार्मिक गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। सरकार ट्यूशन फीस वसूलने की स्पष्ट दिशा निर्देशों को जारी करे ताकि विद्यालय संचालकों व अभिभावकों में असमंजस्य की स्थिति दूर हो। ज्ञापन देने में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कच्छवाहा, विक्रम सिंह इन्दा, अब्दुल वाहिद, पृथ्वीराज, मनीष माथुर, मितेश माथुर, मुकेश चौहान, बुद्धाराम सचिव आदि संचालक उपस्थित रहे।