जिला कलेक्टर ने किया एमजीएच अस्पताल का औचक निरीक्षण

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने महात्मा गांधी अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने एमजीएच अस्पताल के परिसर में चल रही सैम्पलिंग व्यवस्था का कार्य देखा तथा पीपीई किट, मास्क की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मेडिकल टीम की सराहना की तथा उन्हें इसी तरह आगे भी कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला कलेक्टर ने अस्पताल में रात्रिकाल में इमरजेंसी में चिकित्सा सुविधा के लिए आने वालों को सक्रियता से त्वरित चिकित्सा लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही जिला कलेक्टर ने ओ पी डी की व्यवस्थाओं को देखा व रजिस्ट्रेशन प्रणाली की जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने ओ पी डी में कोविड-19 की गाईड लाईन की सख्ती से पालना के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सकों को कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के प्रति आत्मीयतापूर्ण व्यवहार रखने को कहा। जिला कलेक्टर ने अस्पताल में कार्यरत सफाईकर्मियों से बातचीत कर उनके कार्य को सराहा व प्रोत्साहित किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि बीमारियों के संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता महत्वपूर्ण कारक है। इसलिए सफाईकर्मियों का कार्य महत्वपूर्ण है।
जिला कलेक्टर ने एमजीएच अस्पताल के कोविड व नॉन कोविड वार्डो का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा चिकित्सा अधिकारियों से कोरोना संक्रमित मरीजों की दिनचर्या, दवाईयों की उपलब्धता, भोजन सहित अन्य सुविधाओं के बारे में पूछा व आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कोविड संक्रमित मरीजों से मिलकर उनका हौसला बढाया साथ ही चिकित्सा अधिकारियों को चिकित्सा सुविधा देने के साथ स्वंय भी सुरक्षित रहने को कहा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए बचाव ही उपचार है। इसलिए चिकित्सा अधिकारियों व नर्सिंगकर्मियों का कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहना अत्यंत आवश्यक है। जिला कलक्टर ने अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिये कि कोविड-19 गाइडलाईन के तहत नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाये तथा अस्पताल प्रशासन को नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही करवाने के निर्देश दिए।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button