युवाओं ने किया उत्साह से रक्तदान
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। डॉ अंबेडकर रक्तवीर क्लब, बिरसा अम्बेडकर फुले साहित्य अकादमी, राष्ट्रीय दलित महासंघ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में कोविड 19 छठां आपातकाल रक्तदान शिविर राजकीय चिकित्सालय भदवासिया में आयोजित किया गया। आयोजककर्ता एव राष्ट्रीय दलित महासंघ इंडिया के राष्ट्रीय सयोजक विक्रम जटिया ने बताया कि शिविर से पूर्व संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा पर केंडल जला कर उन्हें नमन किया। शिविर में राजस्थान पुलिस के रामस्वरूप धोलिया, कालूराम चोमिया, अखिल भारतीय रैगर महासभा यूथ विंग के उपाध्यक्ष श्रवण सुखाडिया, राजस्थान गृह रक्षा दल के मुकेश चौधरी, बाबूलाल प्रजापत, सूर्यप्रकाश चौहान, शेरसिंह, भारतीय दलित साहित्य अकादमी के जिलाध्यक्ष नरपतराज जोरम, महामंदिर ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव पिंकी जटिया, बीडीओ हिम्मतराज चौहान, प्रशासनिक अधिकारी हीराराम राठौड़, नगर निगम वार्ड प्रभारी परसराराम शर्मा, युवा नेता लेखराज गहलोत, नर्सिंग ऑफिसर धर्मवीर चौहान, टेक्स असिस्टेंट दिलीप चौहान, अजयराज चौहान, जितेन्द्र कुर्डिया, किरण नवल, बीएलओ मोतीलाल नवल, अशोक कुर्डिया, सुशील नवल सहित ने रक्तदान महादान में अपनी भागीदारी निभाई। रक्तवीरो को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, सेनेटाइजर, मास्क, डेटॉल शॉप प्रदान कर बहुमान किया गया।