नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कई लोगों ने स्वागत किया। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी द्वारा घोषित कार्यकारिणी में नवनियुक्त जिला महामंत्री डॉ. करणीसिंह खींची को जिला महामंत्री बनाने पर रावणा राजपूत समाज द्वारा 51 किलो की माला एवं मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। इस दौरान लक्षमणसिंह, हुकमसिंह चैहान, आनन्दसिंह पंवार, माधोसिंह परिहार, लक्ष्मणसिंह भाटी, हरीसिंह पंवार, गुलाबसिंह शेखावत, पूनमसिंह शेखावत, लक्ष्मणसिंह परिहार, मनोहरसिंह राठौड़, कुन्दर गौड़, आदित्य सिंह, महीपाल सिंह मौजूद रहे। इसी तरह भाजपा प्रधान कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष चैनसिंह इन्दा, राजेन्द्र बोहरा, महेन्द्र मेघवाल, डा. करणीसिंह खींची, जिला मंत्री जमना देवी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाएं पहनाकर आभार प्रकट करते हुए मुंह मीठा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भावी भारत के संकल्प ‘आत्म निर्भर भारत’ जुडने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम में अशोक व्यास, मुकेश लोढा, विजय राजोरिया, अचलसिंह मेड़तिया, दिनेश चौधरी, बाबू बंजारा, सुरेश मेघवाल, रामचन्द्र खत्री, देवीलाल सुथार, देवदान चारण, जगदीश सुथार मौजूद रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button