कोकुंडा स्कूल में प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन
- रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर पद्मिनी की पहल पर ग्रामीण विद्यार्थी सीखेंगे कम्प्यूटर
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में कम्प्यूटर प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर पद्मिनी की ओर से कोकुंडा में कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर पद्मिनी की अध्यक्ष राजश्री चौधरी व सचिव डॉ. विधि शाह ने बताया कि मंडोर पंचायत समिति के ग्राम कोकुंडा में कम्प्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया गया। क्लब ने चार कम्प्यूटर, एक प्रिंटर, दो कम्प्यूटर टेबल व आठ कुर्सियां प्रशिक्षण केन्द्र को भेंट की है। अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने बताया सीनियर विद्यालय होने के कारण बालक-बालिकाओं को वर्तमान समय में कम्प्यूटर शिक्षा में दक्ष करने के लिए कम्प्यूटर सेंटर खोला गया है जिससे विद्यार्थियों को स्कूल में ही कम्प्यूटर शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर पद्मिनी की अध्यक्ष राजश्री चौधरी व सचिव डॉ. विधि शाह ने बताया कि केन्द्र में बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शिफ्ट में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर आरसीसी कोकुंडा के तुलसीराम तांडी, कम्प्यूटर संचालक भागीरथ भादू, गणपत भादू, दिनेश भादू, संजय, सोहन प्रकाश, गंगाराम, भागीरथ, हनुमान राम, रामप्रकाश, गुणेश व ओमाराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामवासियो ने रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर पद्मिनी का आभार व्यक्त किया।