जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

सिरोही। पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर एवं पुलिस अधीक्षक अजय सिंह राठौड ने नया सानवाडा, उन्द्रा, अजारी, बसंतगढ़, रामपुरा, वाटेरा, भीमाना, देलदर, ओर, खडात आदि गांवों मंे मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया। वहां के बीएलओ से चर्चा की तथा ग्रामीणों से भी चर्चा की एवं मतदान केन्द्रों पर विभिन्न सुविधाओं के संबंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी तोमर ने प्रथम एवं द्वितीय चरण के तहत जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच, सरपंच आदि चुनावों में मतदान केन्द्रों पर की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाएं तथा मतदान दलों की व्यवस्थाएं मतगणना संबंधित विभिन्न कार्यवाही, पुलिस जाप्ता, बेरीकेटिंग आदि के संबंध में चर्चा की एवं उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए की वे नियत समय में सभी व्यवस्थाएं क्रियान्वित करना सुनिश्चित करे।
इस दौरान उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
छात्राओं से मिलकर किया संवाद, उत्साहवर्धन किया
तोमर ने रोहिडा में अपने अवलोकन के दौरान छात्राओं से उनकी पढ़ाई के संबंध में चर्चा की तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया व उनके भविष्य की योजनाओं के संबंध में संवाद किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button