नवाब खान देवा प्रदेश महासचिव व कोटा प्रभारी बनने पर सम्मानित

जोधपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक बुधवार को जयपुर स्थित होटल सेफरॉन में प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान नवाब खान देवा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश महासचिव एवं कोटा प्रभारी नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।

जोधपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष फिरोज फेम, प्रदेश प्रबंधन समिति सदस्य जाकिर हुसैन मारवाड़ तथा सह सचिव साजिद खान जोधाणा ने बैठक में भाग लिया।

बैठक में संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों पर प्रभावी संघर्ष तथा कांग्रेस की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक के उपरांत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यालय के घेराव कार्यक्रम में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button