दीपावली पर रोशनी से जगमगाएंगे जोधपुर के बाजार

- उत्कृष्ट सजावट करने वाले व्यापार संघ को निगम करेगा सम्मानित

– महापौर प्रसन्न चंद मेहता और आयुक्त राहुल जैन ने व्यापारियों के साथ की बैठक

जोधपुर। दीपावली के पावन पर्व पर शहरों के बाजारों को आकर्षक सजावट और रोशनी से जगमगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी उद्देश्य से नगर निगम महापौर प्रसन्न चंद मेहता और आयुक्त राहुल जैन ने नगर निगम सभागार में व्यापारियों एवं विभिन्न व्यापार संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में दीपावली के त्योहार को भव्य, आकर्षक और बेहतर तरीके से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने बताया कि नगर निगम की ओर से इस संबंध में दो अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। पहली बैठक में जोधपुर के टेंट व्यवसायियों और लाइट डेकोरेशन से जुड़े व्यवसायियों को आमंत्रित किया गया, जबकि दूसरी बैठक में शहर के विभिन्न व्यापार समूहों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के मध्यनजर दीपावली के अवसर पर शहर के बाजारों को आकर्षक रूप से सजाने और रोशनी की विशेष व्यवस्था करने के लिए व्यापारियों को प्रोत्साहित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने कहा कि दीपावली हमारा सबसे पावन और महत्वपूर्ण त्योहार है। इस अवसर पर शहर के सभी प्रमुख बाजारों में आकर्षक सजावट और रोशनी हो, ताकि शहर की सुंदरता में चार चांद लग सकें। बाजारों की भव्य सजावट को देखने के लिए शहरवासियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग जोधपुर पहुंचें और त्योहार की खुशियों में सहभागी बनें। इसी भावना के साथ व्यापारियों से चर्चा कर उन्हें सामूहिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया है।

उन्होंने बताया कि दीपावली पर अपने बाजार को सबसे सुंदर और आकर्षक तरीके से सजाने वाले व्यापार संघों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार देने की पहल की जा रही है। इसके तहत उत्कृष्ट सजावट करने वाले व्यापार संघों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य बाजारों को सजाने में योगदान देने वाले व्यापारियों को भी प्रोत्साहन राशि अथवा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि सम्मान समारोह दीपावली के कुछ दिनों बाद सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित कर किया जाएगा। नगर निगम का प्रयास है कि जनसहभागिता से जोधपुर की दीपावली को यादगार बनाया जाए और शहर की सांस्कृतिक पहचान के साथ बाजारों की सुंदरता को नई पहचान मिले।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button