सोजत: मोदियों के बास में सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण, निवासियों ने जताया नगर पालिका अध्यक्ष का आभार

सोजत। नगरपालिका क्षेत्र सोजत के मोदियों के बास मोहल्लेवासियों की मांग पर  सीसी (कंक्रीट सीमेंट) सड़क का निर्माण कार्य करवाया गया ।

यह निर्माण नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजु जुगलकिशोर निकुंम के विशेष आग्रह पर किया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है।

ठेकेदार राठौड़ ने बताया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा गया है और कार्य पूरी तरह से गुणवत्तायुक्त तरीके से संपन्न हुआ है।

सड़क बनने से मोहल्लेवासियों  ने इस पहल के लिए नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजु जुगलकिशोर निकुम व नगर पालिका प्रशासन का हार्दिक आभार व्यक्त किया ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button