मरुधर खेलकूद विकास संस्थान के तत्वावधान में विशाल योग कार्यक्रम सम्पन्न
सांसद गहलोत व विधायक भंसाली सहित 1500 से अधिक नागरिक हुए शामिल
जोधपुर। मरुधर खेलकूद विकास संस्थान, जोधपुर द्वारा आयोजित विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार प्रातःकाल 6:30 से 8:00 बजे तक शाला क्रीड़ा गौशाला मैदान क्रिकेट स्टेडियम में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने विशेष रूप से शिरकत की और आमजन को योग को अपनी जीवनशैली में अपनाने का संदेश दिया।
गहलोत जी ने योग को स्वास्थ्य व मानसिक शांति का आधार बताया और दैनिक योगाभ्यास के लाभों पर जोर दिया। इस अवसर पर जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने भी योगाभ्यास कर लोगों को प्रेरित किया।
इस भव्य कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे जिनमें भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, कमलेश गहलोत, रतनलाल काका, नरेन्द्र कच्छावाहा, जगत नारायण जोशी, पार्षद धनराज मकवाना, भंवरलाल दहिया, निर्मल भंडारी, खाद्य पदार्थ निगम अध्यक्ष प्रह्लाद बजाज, और पूर्व शिक्षा अधिकारी जय नारायण गहलोत प्रमुख रहे।
कार्यक्रम के योगाचार्य श्रीमती दीपमाला भंडारी, उपेन्द्र कच्छावाहा, श्रीमती आशा कच्छावाहा एवं ओमप्रकाश सुखाड़िया रहे, जिन्होंने योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास करवाया।
संस्थान अध्यक्ष रवि गहलोत ने बताया कि यह योग दिवस कार्यक्रम पिछले चार वर्षों से नियमित रूप से 20 जून को आयोजित होता है, और आगे भी इसे इसी उत्साह से मनाया जाएगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं व नागरिकों को निशुल्क टी-शर्ट का वितरण भी किया गया।
इस आयोजन में सहयोग करने वाले प्रमुख सदस्यों में प्रहलाद बजाज, नरपत सिंह कच्छावाहा, गौरांक सिंह राजपुरोहित, विजय सिंह भाटी, रणवीर सिंह सिसोदिया, अखिल गुप्ता, गौरव दवे, अनिल सिंह सांखला, सुभाष परिहार, परमाराम चौधरी, अनिल देवड़ा, रविंद्र सिंह राठौर, सुरेंद्र खोरवाल, सुषमा सोलंकी, गजेंद्र सोलंकी, दिनेश सिंह सोलंकी, रवि डागा, गौरव सिंह चौहान, हरेंद्र सिंह चौधरी, कमल चावला, मनीष परिहार, मुकेश गहलोत, मेहुल गहलोत, नैनाराम, राजेंद्र सिंह, नितेश शर्मा, राजन सक्सेना, शिवदान सिंह गहलोत, यशवंत सिंह, दीपक राजोरिया, लोकेश गहलोत, लोकेश सांखी, और हीरालाल विश्नोई प्रमुख रहे।
संस्थान के सचिव राकेश सिंह देवड़ा ने सभी गणमान्य अतिथियों, नागरिकों एवं स्वयंसेवकों का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में 1500 से अधिक नागरिकों व छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही, जिसने आयोजन को अभूतपूर्व सफलता दिलाई।