पांचवीं बोर्ड रिजल्ट में पाली 26वें नंबर पर:96.96 प्रतिशत रहा परिणाम, बेटियां रही बेटों से आगे, 7 स्टूडेंट का रिजल्ट रोका

पाली। राजस्थान में शिक्षा विभाग की ओर से आज शुक्रवार को पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पाली का रिजल्ट 96.96 प्रतिशत रहा। पांचवीं बोर्ड रिजल्ट में पाली प्रदेश में 26 नंबर पर रहा। रिजल्ट में लड़कियां लड़कों से आगे रही। लड़कियों का रिजल्ट 97.21 प्रतिशत और लड़कों का 96.74 प्रतिशत रहा। 7 स्टूडेंट का रिजल्ट रोका गया।

पाली में परीक्षा के लिए 19364 लड़के, 17610 लड़कियां कुल 36974 रजिस्टर्ड थे। इनमें से 18732 लड़के और 17119 लड़कियां परीक्षा में पास हुई। कुल 35851 स्टूडेंट परीक्षा में पास हुए हैं। जबकि 627 लड़के और 489 लड़कियों कुल 1116 स्टूडेंट के सप्लीमेंट्री आई है। 7 स्टूडेंट का रिजल्ट रोका गया।

इस बार भी ग्रेड सिस्टम पांचवीं बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए इस बार भी ग्रेड सिस्टम लागू रहा। जो पांच कैटेगरी में है। इनमें ए, बी, सी, डी और ई ग्रेड दी गई।

ए ग्रेड प्राप्त करने वाले हौनहार विद्यार्थी

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button