श्री परशुराम रत्न से समाजसेवी अतीक़ सिद्दीकी हुए सम्मानित
अधिस्वीकृत पत्रकार गुलाम मोहम्मद, सम्पादक, सेवा भारती, जोधपुर
जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद एवं गौ प्रकोष्ठ समाज के तत्वाधान में नवजीवन संस्थान चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर में दिव्यांग समाज की ओर से कार्यशाला एवं सर्वधर्म सम्मान समारोह में समाजसेवी अतीक़ सिद्दीकी को श्री परशुराम रत्न—2024 से सम्मानित किया गया।
एडवोकेट संजीव व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद एवं गौ प्रकोष्ठ समाज के तत्वाधान में नवजीवन संस्थान चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर में दिव्यांग समाज की ओर से कार्यशाला एवं सर्वधर्म सम्मान समारोह में समाजसेवा क्षेत्र विशेष योगदान व हिन्दू—मुस्लिम कौमी एकता की एक मिशाल समाजसेवी अतीक़ सिद्दीकी को श्री परशुराम रत्न—2024 से सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें मोमेन्टो व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान
एडवोकेट सुनील ओझा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेन्द्र कच्छवाहा पूर्व न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय राष्ट्रपति राज्य उपभोक्ता आयोग, श्रीमती कुंती देवड़ा महापौर नगर निगम उत्तर जोधपुर, बांसुरी जोशी सदस्य बार काउंसिल ऑफ राजस्थान, शोभायमान बोथरा एसीपी प्रतापनगर वृत्, राजेंद्र परिहार अध्यक्ष नवजीवन संस्थान एवं पंडित विजय दत्त पुरोहित गादीपति जोगमाया मंदिर आदि मौजूद रहे।