अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जोधपुर की साधारण सभा एवं कार्यकारिणी शपथग्रहण सम्पन्न
Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News
जोधपुर। देश की अर्थव्यवस्था एवं राष्ट्र निर्माण मे वैश्य समाज का सर्वाधिक योगदान है, यह विचार वैश्य महासम्मेलन के राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल ने अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जोधपुर की साधारण सभा को सम्बोधित करते हुए प्रकट किए।
मीडिया प्रभारी भंवरलाल बाहेती ने बताया कि सिंघल ने समाज मे बढते तलाक, दहेज प्रथा को रोकने पर जोर दिया और कहा कि वैश्य समाज के सभी घटकों को एक मंच पर आकर एकजुटता का परिचय देना होगा।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, साफा एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान कर हुआ। जिला अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने अपनी काव्यात्मक शैली मे सभी का स्वागत किया।
जिला महामंत्री अनिल गोयल ने जिले के कार्यों का प्रतिवेदन रखते हुए भविष्य मे वैश्य समाज का वैवाहिक परिचय सम्मेलन, समाज के सदस्यों के डायरेक्टरी, प्रतिभाशाली विद्यार्थियो को छात्रवृत्ति एवं जरुरतमंद लडकियों के विवाह मे आर्थिक सहयोग करने जैसे कार्यक्रम हाथ मे लेने का आग्रह किया।
माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा को वैश्य रत्न सम्मान से प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल सिंघल, प्रदेश महामंत्री केशव गुप्ता संभाग प्रभारी जीडी मित्तल एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर गुप्ता ने सम्मानित किया।
काबरा ने अपने सम्बोधन मे वैश्य समाज से ऐसे कार्यक्रमों को हाथ मे लेने का आग्रह किया, जिससे समाज के होनहार विद्यार्थियों एवं मातृशक्ति का भला हो। उन्होने विद्यार्थियों को IAS, CA, RAS एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग कराने तथा महिलाओं द्वारा परिवारों मे संस्कारों को बढावा देने का आग्रह किया।
कोषाध्यक्ष पी डी अग्रवाल ने बताया कि संभाग प्रभारी ने संभाग मे कार्य की प्रगति की जानकारी देते हुए अपनी राजनीतिक ताकत बढाने पर जोर दिया। महिला संभाग प्रभारी नीलम मूंदडा ने महिलाओं से आग्रह करते हुए महिला केन्द्रित कार्यक्रमों को करने पर जोर दिया।
इस दौरान संभाग प्रभारी जी डी मित्तल ने कहां अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जोधपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों संगठन पौधरोपण कर जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है।
प्रदेश महामंत्री केशव जी गुप्ता ने जिला अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल के नेतृत्व मे जिला कार्यकारिणी को शपथग्रहण करवाई। कार्यक्रम को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल और प्रदेश महिला प्रभारी पुष्पा मंगल ने जोधपुर में वैश्य समाज के बढते हुए कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम मे प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष शकुन्तला विजयवर्गीय प्रदेश महिला महामंत्री सरिता विजयवर्गीय ,खण्डेलवाल समाज के गोविन्द खण्डेलवाल एवं अग्रसेन संस्थान के सचिव अनिल सिंहल का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे बुधराम गर्ग, हीरालाल मोदी, माल चंद जैन, सुरेश डोसी, अशोक माहेश्वरी, पी डी अग्रवाल, भंवर लाल बाहेती, दिनेश सेठिया सत्यवान जिंदल बी पी नागोरी, आर पी अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, लक्ष्मी शंकर गांधी पीयूष मोहनोत, विजय मुरारका एवं बडी संख्या मे सदस्यगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल गोयल एवं आभार जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर गुप्ता ने किया।