छुट्टियों के बाद स्कूल का पहला दिन, डॉक्टर्स एवं सी ए दिवस के साथ मनाया गया
Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News
जोधपुर। द शांतिनिकेतन इंटरनेशनल विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद प्रथम दिन बच्चे हंसते – हंसते स्कूल आए | आज डॉक्टर्स डे एवं सी ए डे के उपलक्ष में विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया | इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों के पेरेंट्स जैसे की डॉ सेन, डॉ जैन एवं डॉ जोशी को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया एवं सी ए बाहेती को भी बुलाया गया। अध्यापकों द्वारा सर्वप्रथम डॉक्टर का तिलक लगाकर स्वागत किया गया| नन्हे मुन्ने बच्चों को हमारे जीवन में डॉक्टर की महत्वता के बारे में बताया गया|
डॉक्टर की हमारी प्रतिदिन की जिंदगी में आवश्यकता को बच्चों को समझाया गया | अध्यापिका द्वारा अपने विचारों के माध्यम से डॉक्टर के महत्व एवं उनके निस्वार्थ सेवा की प्रशंसा की गई | हमारे सभी अतिथि डॉक्टर गण भी आज विद्यालय में आकर बहुत खुश हुए सभी बच्चों के साथ उन्होंने अपने विचारों को व्यक्त किया| डॉक्टर्स द्वारा बच्चों को अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई एवं बच्चों को प्रेरित किया गया कि वह अधिक फोन का प्रयोग ना करें उससे होने वाले नुकसान को बताया गया तथा प्रकृति के साथ रहना सिखाया| डॉक्टर्स ने बच्चों को समझाया कि किस तरह से हम अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं | तथा मार्ग में आने वाली मुश्किलों का साहस से सामना करने हेतु उनकी भावनाओं को जगाया डॉक्टर ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किया तथा चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छा करियर बनाने के लिए कुछ टिप्स भी दिए| विद्यालय की डायरेक्टर डॉ शोभा मोदी के द्वारा डॉक्टर के प्रति अपनी कृतज्ञता तथा सम्मान व्यक्त किया गया इस अवसर पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर हमारे समाज के असली हीरो हैं, दिन रात हमारी सेवा में लगे रहते हैं |
उन्होंने सभी को डॉक्टर्स को शुभकामनाएं दी तथा डॉक्टर के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की | और साथ ही साथ उन्होंने विद्यार्थियों को आज नेशनल चार्टर्ड अकाउंट दे के बारे में भी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी थी | इस मौके पर चार्टर्ड अकाउंटेंट की महत्वता और उनके योगदान को भी विद्यार्थियों के समक्ष उन्होंने प्रस्तुत किया| उन्हें सी. ए. के क्षेत्र में अपना करियर बनाने हेतु प्रेरित किया गया | यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बहुत ही प्रेरणादायक साबित हुआ| इस प्रकार यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक अनुभव साबित हुआ।