बाबा रामदेव मेला को लेकर तैयारीयां जोरों पर

जोधपुर । जोधपुर का महाकुंभ कहा जाने वाला बाबा रामदेव जी के मेले का शुभारंभ 17 सितंबर भादवा की बीज तिथि को होगा । इस मेले में आस्था रखते वाले श्रद्धालु पूरे भारतवर्ष से आते हैं । श्री पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं एव उनके सामान की सुरक्षा के लिए एव किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे मंदिर परिसर एवं बाहर रोड तक 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं ।

जिससे पूरे मंदिर परिसर में नजर रखी जाएगी इसके लिए मंदिर प्रशासन ने अलग से एक सीसीटीवी रूम की व्यवस्था की है । श्रद्धालुओं को अव्यवस्थाओं से बचाने के लिए मंदिर प्रशासन एवं प्रशासन की तरफ से पूरे मंदिर परिसर एवं बाहर की तरफ बेरीकेटिंग की व्यवस्था की गई है । जिससें मंदिर परिसर में होने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button