बीएसएफ के जवानों की कलाई पर बांधी राखी
सर्व ब्राह्मण महासभा महिला इकाई ने
जोधपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा राजस्थान इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पंडित एस के जोशी के नेतृत्व में आज प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा शर्मा संभाग प्रभारी नंदा बोहरा जोधपुर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ संगीता बोहरा अंजना व्यास निशा जोशी शगुन व्यास आदि महिला सदस्यों ने जोधपुर के बालसमंद स्थित एसटीसी बीएसएफ के जवानों व अधिकारियों को आज राखी (रक्षा सूत्र) बांध करके उनके लंबी उम्र की कामना की और साथ ही उन्हें मिष्ठान खिलाकर के आशीर्वाद भी लिया।