मौल्ला पीर पठान ख्वाजा शाह मोहम्मद सुलैमां तौंसवी कुल की रस्म के साथ उर्स सम्पन्न

– जायरिनों ने देश में अमन-चैन भाईचारे की दुआएं मांगी

– कव्वालों ने मनमोहक कव्वालिया पेशकर शमां बांधा

जोधपुर। मौला पीर पठान ख्वाजा शाह मोहम्मद सुलैमां तौंसवी रह.अ. गुलाब सागर, राजमहल स्कूल के पास वालों का 178वाँ उर्स मुबारक कुल की रस्म के साथ सम्पन्न हुआ।
हकीर पीर अब्दुल मजीद हुसनी नजमी सुलेमानी ने जानकारी देते हुए बताया दोपहर में चादर पेशकर कर दिनभर कव्वाली का प्रोग्राम में चला। शाम को कुल की रस्म के साथ मौला पीर पठान ख्वाजा मोहम्मद सुलैमा तौंसवी 178वां उर्स की समापन की घोषणा की गई। दिनभर महफिले कव्वाली का प्रोग्राम का आयोजन हुआ। जिसमें यूपी के मशूहर कव्वाल शहबाज अली वारशी देवा शरीफ व सरफद्दीन नईमुद्दीन नागौर, शौकत अंदाज एण्ड पार्टी जोधपुर मनमोहक कव्वालिया पेश की।  इस अवसर पर सभी जायरिनों ने देश में अमन-चैन-भाईचारे की दुआएं मांगी।  
वहीं कमेटी के जानिब से लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान इस दौरान खास मेहमान पीर गुलाम शब्बर सुलेमान, सज्जादा नशीन ख्वाजा अब्दुल सलाम सुलेमानी (नागौर), पीर मोहम्मद इकबाल रौनक सुलेमान (नागौर), पीर अब्दुल हमीद फारूकी (जोधपुर), पीर नजमूद्दीन लतीफी नजमी सुलेमानी अल फारूकी (जोधपुर), पीर मोहम्मद शाहिद सुलेमानी (नागौर शरीफ), अब्दुल सत्तार सुलेमान, बुन्दु खां अब्बासी की दस्तारबंदी कर इस्तकबाल किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button