प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश जारी
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित
जोधपुर। जोधपुर जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई अपर जिला कलक्टर (द्वितीय) श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। जन सुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 125 प्रकरण प्राप्त हुए।
जनसुनवाई में नगर निगम उत्तर के 20 और नगर निगम दक्षिण के 13, राजस्व विभाग के 19, जोधपुर विकास प्राधिकरण के 16, पुलिस विभाग के 10, जोधपुर विद्युत वितरण निगम एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 7-7, शिक्षा और सार्वजनिक निर्माण विभाग के 6-6, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के 5, पंचायतीराज विभाग के 4, रसद विभाग के 2, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, खनन, महिला एवं बाल विकास, पर्यटन, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, कृषि विपणन, आरयूआईडीपी और आवासन विभाग से संबंधित 1-1 प्रकरण दर्ज किए गए। प्राप्त प्रकरणों पर चर्चा की गयी और त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
नगर निगम दक्षिण एवं उत्तर और जोधपुर विकास प्राधिकरण को संबंधित प्रकरणों को नियमानुसार निस्तारण, पेयजल संबंधी प्रकरणों के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया गया।
अपर जिला कलक्टर ने राजस्व, पुलिस, जोधपुर विद्युत वितरण निगम, शिक्षा, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी,पंचायतीराज और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता आदि विभाग के अधिकारियों को सम्बन्धित प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए और कहा कि संबंधित परिवादियों को यथाशीघ्र राहत प्रदान करें।
जनसुनवाई के पश्चात जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में 5 प्रकरणों पर सुनवाई की गई।
जनसुनवाई में जिला स्तरीय जन अभियोग समिति के सदस्य श्री प्रीतम शर्मा, सदस्य श्री लेखराज गहलोत,उप वन संरक्षक श्री अजीत उच्चेई, सहायक निदेशक (लोक सेवा,प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय) सुश्री हीना कल्ला, उपनिदेशक (महिला एवं बाल विकास) श्रीमती आकांक्षा बैरवा और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री नाजिम अली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।