जोधपुर में प्रजापति कुम्हार समाज ने महापंचायत में किया शक्ति प्रदर्शन, राजनीतिक पार्टियों को अपनी ताकत दिखाई

राजनीतिक दलों से चुनाव में समाज को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व व टिकट देने की मांग दोहराई

जोधपुर। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कई समाज सक्रिय हो गए है। वे अब शक्ति प्रदर्शन कर राजनीतिक दलों को अपनी चुनावी ताकत का अहसास करवा रहे है। साथ ही चुनाव में अधिकाधिक प्रतिनिधित्व देने की मांग कर रहे है। शहर में श्री प्रजापति कुम्हार समाज युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में बुधवार को रावण का चबूतरा मैदान में समाज की महापंचायत का आयोजन हुआ। इस महापंचायत में जोधपुर शहर और आसपास के स्थानों से हजारों की संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। महापंचायत के बहाने समाज ने राजनीतिक पार्टियों को अपनी ताकत दिखाई।

महापंचायत के संयोजक और श्री प्रजापति कुम्हार समाज युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण प्रजापत ने बताया कि महापंचायत में राजनीति में समाज की भागीदारी को लेकर ठोस निर्णय लिए गए। सम्मेलन के जरिए राजनीतिक दलों से चुनाव में समाज को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व देने, प्रजापति समाज के लोगों को टिकट देने और सम्मेलन में शामिल संतों ने शिक्षा संस्कारों पर जोर दिया। समाज के लोगों ने राजनीतिक पार्टियों से इस बार के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की। इसके अलावा माटी कला बोर्ड का नाम बदलकर श्रीयादे माता बोर्ड करने, ओबीसी आरक्षण का सही से वर्गीकरण करने समेत कई मांगें रखी। कार्यक्रम के शुरुआत में मंच पर संतों ने संबोधित किया। गुजरात से आई साध्वी गोपाल सरस्वती ने कहा कि आज के समय में हम वैदिक संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। हमें वेदों की ओर लौटना होगा। पुराने समय में गुरुकुल पद्धति थी। उसे समय छोटा बच्चा भी जनेऊ पहन कर वेद मित्रों का उच्चारण करता था। आज यह सब चीज खत्म सी होने लगी है। इसलिए उन्होंने गुरुकुल की भी स्थापना की है। समाज की घटती जनसंख्या को देखते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में संख्या बल में होना बेहद आवश्यक है इसलिए जिन भी परिवारों के बच्चे सबसे ज्यादा होंगे गुरुकुल में उनके बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। प्रजापति युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण प्रजापत ने कहा कि राजस्थान की कई विधानसभा सीटों पर समाज निर्णायक भूमिका अदा करता है इसलिए इस बार के चुनाव में समाज को उचित प्रतिनिधित्व राजनीतिक पार्टियों से मिलना चाहिए।
महापौर पर साधा निशाना
मंच पर राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत की मौजूदगी में प्रजापति युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष नारायण प्रजापत ने नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रजापत समाज के इस कार्यक्रम के लिए नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ से मिलने गए लेकिन उन्हें परमिशन देने में ढाई महीने लगा दिए गए। जब केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से फोन करवाने की बात कही तो बोलीं- कौन हैं मंत्री शेखावत।
जेबकतरे को पकडक़र पीटा
प्रजापति कुमार महासम्मेलन के दौरान एक जेबकतरा भी मैदान में घुस आया। उसने सम्मेलन में आए एक व्यक्ति की जेब काट 14 हजार रुपए चुरा लिए। इसका पता चलने पर वहां खड़े लोगों ने जेबकतरा की धुनाई कर डाली। बाद में इसकी सूचना मंच को दी गई। मंच से उद्घोषणा होने के बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस जेब कतरे को लोगों से छुड़ाकर थाने ले आई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button