प्रशिक्षित करने और रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग करेगा
बजाज ऑटो छात्रों को एडवांस मैन्युफैचरिंग स्किल्स में
जोधपुर। दुनिया की सबसे मूल्यवान टू व्हीलर और थ्री व्हीलर कंपनी, बजाज ऑटो ने अपनी नई सीएसआर पहल बीईएसटी (बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग) प्रशिक्षण के माध्यम से भारत के युवाओं को सर्वोत्तम श्रेणी के मैन्युफैचरिंग स्किल्स का प्रशिक्षण प्रदान करके उनके जीवन को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता जताई है।
इस कार्यक्रम के तहत, बजाज ऑटो अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ स्थापित करने के लिए भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों और इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ सहयोग करेगा जो हजारों युवाओं के व्यावहारिक कौशल में सुधार करेगा, जिससे उन्हें सक्षम और रोजगार योग्य बनने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण केंद्र इंजीनियरिंग स्नातकों (डिग्री और डिप्लोमा दोनों के साथ) को एडवांस स्किल्स प्रदान करेंगे और मैन्युफैचरिंग उद्योग में स्किल के अंतर को दूर करने में मदद करेंगे। बजाज ऑटो इन प्रशिक्षण केंद्रों को दुनिया भर से खरीदे गए अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम के शुरुआती चरण में, बजाज ऑटो परिचालन खर्चों को फंड प्रदान करेगा और निरंतर अवधि में, धीरे-धीरे इन केंद्रों को वित्तीय रूप से टिकाऊ बनने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
इस पहल पर बोलते हुए, बजाज ऑटो लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने कहा, “हर साल, 1.2 करोड़ से अधिक लोग कार्यबल में प्रवेश करते हैं। लेकिन प्रौद्योगिकी में तेजी से बदलाव के साथ, युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करने में शिक्षा और उद्योग के बीच एक बड़ा अंतर है। समाज को वापस लौटाने की विरासत के साथ, अब हमें अपनी प्रमुख सीएसआर परियोजना की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है जो इस अंतर को पाटने के लिए प्रतिबद्ध है।”
प्रशिक्षण 4 महत्वपूर्ण मॉड्यूल पर केंद्रित होगा: (1) मेक्ट्रोनिक्स, (2) मोशन कंट्रोल एंड सेंसर टेक्नोलॉजी, (3) रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन और (4) इंडस्ट्री 4.0 और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग। पाठ्यक्रम प्रशिक्षुओं को प्रासंगिक कौशल, जानकारी, अभ्यास (हाथ से प्रशिक्षण) और रोजगार के लिए तैयार रहने की मानसिकता से लैस करेंगे। पाठ्यक्रम क्षेत्र के भीतर रोजगार पदों के नेशनलऑक्यूपेशनलस्टैंडर्ड(एनओएस) के अनुरूप होगा।
बीईएसटी (बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग) का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, पिछड़े और वंचित क्षेत्रों से आने वाले युवा शिक्षार्थियों को उनके रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में सहायता करना है। उन्हें मांग-संचालित स्किल्स प्रदान करने के अलावा, बीईएसटी (बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग) उनके लिए वर्तमान और उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अपने अर्जित कौशल का उपयोग करने के लिए एक मंच भी तैयार करेगा। उल्लेखनीय है कि बजाज ऑटो वंचित छात्रों को छात्रवृत्ति भी प्रदान करेगा।
बजाज ऑटो लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक प्रदीप श्रीवास्तव ने विस्तार से बताया, “बीईएसटी (बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग) ने पहले ही इंजीनियरिंग स्नातकों को एडवांस स्किल के साथ प्रशिक्षित करने के लिए भारत के कुछ शीर्ष संस्थानों के साथ साझेदारी की है। प्रयोगशालाएं और कार्यक्रम का डिज़ाइन बजाज ऑटो के वरिष्ठ लीडर और इंजीनियरों के एक समूह द्वारा तैयार किया गया है, जो इस कार्यक्रम के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पर जोर देता है। हम इस पहल को भारत के योग्य युवाओं तक पहुंचाने के लिए उद्योग और शिक्षा जगत के साथ सहयोग करने के लिए भी तत्पर हैं।”