पार्षद अजय जोशी का 49वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया

जन्मदिन पर केके काटकर व 51 किलो की माला पहनाकर किया स्वागत

जोधपुर। वार्ड संख्या 11 उत्तर के लोकप्रिय पार्षद अजय जोशी का 49वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर वार्डवासियों द्वारा केक काटकर व 51 किलो की माला पहनाकर पार्षद अजय जोशी का स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी गुलाम मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड संख्या 11 उत्तर के लोकप्रिय पार्षद अजय जोशी का 49वां जन्मदिन निहारिका पार्क प्रताप नगर में सोमवार शाम 8 बजे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। इस अवसर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचाने पार्षद अजय जोशी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया एवं जन्मदिन के बधाई देते हुए कहा वार्ड 11 उत्तर के एक्टिव पार्षद है तथा वार्ड के विकास में किसी प्रकार कोई कमी नहीं रखते है। इस दौरान वार्डवासियों द्वारा पार्षद अजय जोशी 49वां जन्मदिन के अवसर 51 किलो की माला पहनाकर व केक काटकर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, भाजपा महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, मण्डल अध्यक्ष भैरूदास वैष्णव, प्रदीश शर्मा, महेश दाधीच, नरेन्द्र छंगाणी, गोपाल छंगाणी, पंकज, सुरेश, विश्वनाथा, पत्रकार मनोज गिरी, पत्रकार गुलाम मोहम्मद लोकेश साँखला, जितेन्द्र, सिद्धार्थ जोशी, धीरज जोशी, विशाल शर्मा, मोहम्मद शफी पठान, मनीष संत, प्रताप महिला मण्डल सो शौभाजी, हिमांशजी, पुष्पा भाटी, सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी व वार्डवासी, कई वार्डों के पार्षदगण मौजूद रहे। मंच का संचालन शंकरलाल गोयल द्वारा किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button