राजकीय संग्रहालयों एवं संरक्षित स्मारकों में निःशुल्क रहेगा प्रवेश
विश्व विरासत दिवस
जोधपुर। विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार, 18 अप्रैल को पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, राजस्थान द्वारा सरदार राजकीय संग्रहालय जोधपुर एवं राजकीय संग्रहालय मंडोर तथा एवं वृताधीन समस्त संरक्षित स्मारकों में देशी-विदेशी पर्यटकों के लिये प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
पुरातत्व एवं संप्रहालय विभाग जोधपुर वृत के अधीक्षक श्री इमरान अली ने बताया की विश्व विरासत दिवस पर मंगलवार को प्रातः 9.45 से सांय 5.15 बजे तक सरदार राजकीय संग्रहालय जोधपुर एवं राजकीय संग्रहालय मंडोर तथा वृत्ताधीन समस्त संरक्षित स्मारकों में देशी-विदेशी पर्यटकों के लिये प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
उन्होंने बताया की पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, राजस्थान द्वारा संग्रहालयों में संग्रहित पुरा सामग्री से आमजन को रूबरू कराकर ज्ञानार्जन एवं कलात्मक पुरा सामग्रियों के प्रचार-प्रसार का कार्य निरन्तर किया जाता रहा है और इसी क्रम में प्रोत्साहन स्वरूप विश्व विरासत दिवस पर इनमें आमजन के लिए प्रवेश निःशुल्क किया गया है।