महामहिम राज्यपाल महोदय के माउंट आबू राजकीय प्रवास की पूर्व तैयारियां के संबंध में
सिरोही। महामहिम राज्यपाल महोदय के माउंट आबू राजकीय प्रवास की पूर्व तैयारियां के संबंध में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद आबूरोड पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने आबूरोड के मानपुर हवाई पट्टी एवं वहां से आबूरोड तलहटी तक सडक मार्ग तथा शहर में आरयूआईडीपी द्वारा बिछाये जा रहें एकीकृत जलप्रदाय एवं मल निकासी ( सिवेरज) के पाईप लाईन कार्य का मौका निरीक्षण कर सडक कार्य को दो दिवस में मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने शहर में भैसासिंह बांध से जल संशोधन संयंत्र तक बिछाये जा रहें पाईप लाईन का मौका निरीक्षण कर नियमानुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। आरयूआईडीपी के अधिकारियों को निर्देश दिए क योजना के समय को ध्यान में रखते हुए कार्य को निर्धारित समय व गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए आमजन को बिना किसी असुविधा के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर द्वारा निरीक्षण के वक्त तहसीलदार, आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियन्ता अशोक जैन, क.अभियन्ता सुनील कुमार, इन्द्रा चैहान, एएसओ, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता पंकज विश्वास, एलएण्डटी व संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।