गायों को तरबूज खिलाकर मनाया जन्मदिन

समाजसेवी पूनियां ने अपने जन्मदिन पर गौ सेवा ही परमो धर्म


सेवा भारती समाचार


ओसिया/ जोधपुर।
समाजसेवी सोहन पूनिया ने 18वां जन्मदिन गायों तरबूज खिलाकर मनाया।
समाजसेवी पूनिया ने सेवा भारती को बताया कि इंसानियत की मिसाल कायम करते हुए सेवा-परोपकार की भावना से भिकमकोर और भिंयाडिया क्षेत्र के आसपास क्षेत्रों में घूम रही बेसहारा गायों को तरबूज खिलाकर अपना 18वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने बताया कि मैं अपना जन्मदिन हर वर्ष इस तरह गोसेवा-पौधारोपण जैसे पुण्य का काम करके ही बनाता हूँ। इससे मुझे सुकून मिलता है। गौसेवा नैक और पुण्य के काम करने से समाज में एक सेवा रूपी और बेजुबान पशुओं व प्रकृति के प्रति लगाव का मैसेज जाए ताकि हर व्यक्ति अपना जन्मदिन इस तरह मनाए। इस दौरान वार्ड पंच करनाराम पूनियां, गोरधन भूंकर, भिखाराम पूनियां, प्रभाषभाकर, अचलाराम पूनियां, ओमप्रकाश, लिखमाराम, मगाराम, काना बेनिवाल, मुरली सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button