रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन
जोधपुर। भीतरी शहर के पीपलेश्वर महादेव क्लब खांडाफलसा के युवाओं ने पिछले चार साल में ह्रदयघात से दिवंगत हुए अपने 4 भाइयों व मित्रों की याद में रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन सीएमएचओ डॉ. बलवंत मण्डा से करवाया।
क्लब के सिद्धार्थ व्यास ने बताया कि 20 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पीपलेश्वर महादेव मंदिर में जोधपुर ब्लड डोनर्स के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। क्लब के योगेश परिहार ने बताया कार्यक्रम में नवनीत बोहरा, विजय अरोड़ा, विशाल हिंदुस्तानी,सुमित माहेश्वरी, नरेन्द्रसिंह राठौड़, सूरज सोलंकी, भावेश छंगाणी उपस्थित थे।