वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई एवं विधायक संयम लोढा ने

ग्राम पंचायत रोवाडा के ग्राम केराल  विद्यालय में
नवनिर्मित विज्ञान प्रयोगशाला व पुस्तकालय के कक्षा-कक्षों का लोकार्पण
‘‘घुघट हटाए कर महिलाए आगे बढे  ’’

शिवगंज। प्रदेश के वन एवं पर्यावरण, खाद्य, नागरिक आपूर्ति मामले विभाग राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने घुघट प्रथा का विरोध क्योकि अच्छे कार्य की प्रसन्नता और गलत काम में शर्म महसूस होती है और शर्म आॅखों की होनी चाहिए, इसलिए महिलाओं को घुघट हटा कर आगे बढना चाहिए।
       वे आज ग्राम पंचायत रोवाडा के ग्राम केराल  विद्यालय में नवनिर्मित विज्ञान प्रयोगशाला व पुस्तकालय के कक्षा-कक्षों का लोकार्पण के मौके पर बोल रहें थे। उन्होंने कहा कि विधायक सयम लोढा ने 20 करोड रूपए डीएमएफटी फंड से स्कूलों में कक्षा कक्ष निर्माण के लिए दिए। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मेडिकल काॅलेज खुलवाने का आग्रह किया और यह मेडिकल कालेज का कार्य इसी माह से शुरू होने जा रहा है जिसमें तामाम सुविधाए होगी बहुत खुशी की बात है। इसमें आपके विधायक ने बहुत मेहनत की है। इन्होंने कोरोना काल में आमजन बीच वक्त खडे रहें और इस संभव प्रयास किए जो सफल हुए जिसमें आक्सीजन गैस, दवाइया एवं अन्य की जररूत पडी होगी उसे मौके पर निदान किया। जबकि लोग कोरोना काल में बाहर आने से भी डरते है, इन्होंने अपनी स्वास्थ्य की चिन्ता किए बिना लोगो के साथ खडे रहें। सेवा का परिणाम की सिरोही में एक-दो ही केस कोरोना पाॅजिटीव के आ रहें है। पहला कोविड लहर में माननीय मुख्यमंत्री के प्रबंध की माननीय प्रधानमंत्री ने भी प्रसन्नता की और दूसरे मुख्यमंत्री ने सीख ली और दूसरी लहर को भी संभावना जिसमें किसी भी चीज की कमी नहीं आने दी इसकी का नतीजा रहा कि दूसरे राज्यों के मुकाबल यहां मौते कम हुई। इस सरकार को कोरोना काल को छोडे तो विकास के लिए कम समय मिला , जिसमें भी कई आयाम स्थापित किए है।
      कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक सयम लोढा ने कहा कि कोरोना के प्रति हम कितने सचेत है , इसका उदाहरण यह है कि अमेरिका में 1300 करोड लोगों के मुह से मास्क हटा दिया क्योकि वहां के लोगों ने दोनो वैक्सीन लगा दी, वहां पर अब खतरा नही ंके बराबर है। हमारे यहां वैक्सीन अभी पूर्ण रूप से नहीं लगाई है , आग्रह है कि जिन्होंने  वैक्सीन नहीं लगाई है वे समय पर लगवाए ताकि आपका , अपने परिवार का  स्वास्थ्य ठीक रह सके। उन्होने अमृतादेवी का नाम लेते हुए कहा कि खेजडली ग्राम में वृक्ष कटाई के दौरान विश्नोई जाति के महिलाओं ने वृक्षो की रक्षा एवं संरक्षण के लिए  बलिदान दिया था। इसलिए हमें भी पौधा रोपण करना चाहिए ताकि आक्सीजन की कमी नहीं रहेगी और वर्षा ज्यादा होगी तथा पर्यावरण स्वच्छ बना रहेगा। यहां पानी की कमी है , जवाई बांध से शिवगज तहसील को पानी पिलाने के लिए 300 करोड रूपए की योजना के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो चुकी है, इसी वर्ष कार्य प्रारंभ हो जाएगा ताकि शिवगंज के सभी 71 गांवों को जवाई बांध का पानी जल्द से जल्द पहुचाने में सफल हो सके। उन्होंने कहा कि ग्राम केरोल स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला व पुस्तकालय के कक्षा-कक्षों के लिए 21 लाख साथ ही ग्रामीणांे की मांग पर रोवाडा स्कूल में नया भवन के लिए भी एक करोड 24 लाख रूपए मंजूर किया। शिवगंज अस्पताल को जिला अस्पताल बनाने के लिए इसका विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए अस्पताल के सामने की स्कूल भवन को अस्पताल के लिए ले रहें है। छात्राओं के लिए स्कूल के लिए एक करोड 40 लाख में नया भवन बना रहें है। इसी माह में सरकारी मेडिकल कालेज का कार्य प्रांरभ हो जाएगा भविष्य में बाहर से लोग इलाज करवाने यहां आएगे तथा सिरोही जिले की जनता का बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी एवं छात्र-छात्राए अध्ययन कर डाॅक्टर बन सकेगे। उन्होंने बालिका शिक्षा पर अधिक से अधिक जोर देने को कहा ताकि प्रतियोगी परीक्षा में आगे आ सके। उन्होंने घुघट प्रथा को सामजिक कुरीति बताया इसके बारें में ग्रामीणांे को उदाहरण देकर भी समझाया।
     इस मौके पर अतिथियों द्वारा पौधारोपित किया गया तथा पीओ बलवीरसिंह ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।    
      इस मौके पर उपखंड अधिकारी भागीरथ, पुलिस उपअधीक्षक मदनसिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष हरीश राठौड, स्थानीय सरपंच पबतसिंह, आल्पा के नारायण रावल, रूखाडा के तेजाराम, अठरवाडा के मुकेश राणा, नरादरा के वेलाराम मेघवाल, कैलाशनगर के तेजाराम, ओढा सरंपच भगाराम कुम्हार समेत ग्रामीणजन मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button