माली युवा संगठन के युवाओं ने 100 यूनिट ब्लड रक्तदान किया

जोधपुर। माली युवा संगठन के कोरोना योद्धा एवं समाजसेवी अरविंद कच्छवाह के जन्मदिवस पर गौमाता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले स्व. मुल्तानराम भाटी की श्रद्धाजंलि में आयोजित रक्तदान शिविर में करीब 100 यूनिट ब्लड का रक्तदान कर युवाओ द्बारा श्रद्धाजंलि दी।
दिशांत कच्छवाह एवं कुलदीप गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना आपातकाल में नि:स्वार्थ सेवा देने वाले समाजसेवी अरविंद कच्छवाह के जन्मदिवस पर श्री भद्रेश्वर गौशाला में गौमाता को हरा चारा जिमाकर 7100 रुपये की रसीद कटवाई गई एवं मंदबुद्धि बच्चों को भोजन करवाया गया।
जीतू साँखला एवं दिनेश गहलोत ने बताया इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर कुन्ती देवड़ा, विशिष्ठ अतिथि पूर्व पार्षद भंवर साँखला, अतिथि के रूप गणेशराम भाटी, गंगाराम,घेवरराम सोलंकी,जेठूसिंह सोलंकी,जयकिशन भाटी,गुमानसिंह भाटी,गोपालराम भाटी,जीवनराम भाटी, जगदीश, कमलेश, पमसा राजपुरोहित, अनन्ता योगा के श्याम भाटी, पूरणसिंह, पन्नालाल कच्छवाह, नरेश देवड़ा, अमित कच्छवाह, रामस्वरूप सोलंकी, मानसिंह देवड़ा, महेश साँखला, हुक्माराम परिहार, जेनराज साँखला, चेतन गहलोत, हरीश साँखला, रामपाल सोलंकी, छात्र प्रतिनिधि आशीष गहलोत, जयेश साँखला, नरपत परिहार, नरेश देवड़ा, अमित कच्छवाह,पंकज साँखला, गोरधन गहलोत, श्याम गहलोत, लाखाराम साँखला, युधिष्टर गहलोत, भागीरथ परिहार, सुरेन्द्र परिहार, गजसा परिहार, हरीश परिहार, नानु कच्छवाह, लालाराम परिहार, सन्दीप गहलोत, तेजराज परिहार, योगेश परिहार, दीपक परिहार, जगदीश राजपुरोहित, सोनू, वासुदेव साँखला, मयुर साँखला, मनीष गहलोत, दिशांत कच्छवाह, ऋषि कच्छवाह, कुलदीप गहलोत, प्रवीण गहलोत, लक्ष्मण पँवार, ललित कच्छवाह, सौरभ कच्छवाह, युविक साँखला, मोहसिन, दुर्गाराम, विक्रमसिंह आदि ने रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया। प्रेम सोलंकी एवं ललित चौहान ने बताया इस रक्तदान में एम्स मेडिकल टीम व उम्मेद अस्पताल मेडिकल टीम द्वारा सराहनीय सेवाएं प्रदान की इसके लिए आभार व धन्यवाद दिया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button