जोधपुर नगर निगम दक्षिण के वार्ड 57 से हुआ “टीकाकरण आपके द्वार अभियान” का शुभारम्भ
जोधपुर । राज्य सरकार, जिला प्रशासन, जोधपुर नगर निगम व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पार्षद परवीन इलियास मोहम्मद, जोन इंचार्ज डाॅ. सिद्धार्थ सिंह, सेक्टर सरदारपुरा प्रभारी डा. तेजस मित्तल, बीएलओ व कोरोनाकाल कोविड योद्धा शौकत अली लोहिया व बाबु सिंह कोहली, स्वास्थ्य मित्र मोईन अख्तर लोहिया व अर्शी नाज, समाजसेवी मोहम्मद साजिद, ईदगाह युवा विकास समिति अध्यक्ष सैयद मन्सुर अली, नर्सिंग स्टाॅफ ममता, विकास प्रजापत, किरण व्यास, आशा तारा सुन्दरी की मौजूदगी में वार्ड 57 के क्षेत्रवासियों ने पूरे उत्साह के साथ टीकाकरण कराते हुए “कोविड-19 टीकाकरण आपके द्वार अभियान” का शुभारम्भ किया। पार्षद प्रतिनिधि इलियास मोहम्मद ने कहा कि राज्य सरकार, जिला प्रशासन, जोधपुर नगर निगम व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग वर्तमान वैश्विक माहमारी कोरोना को लेकर आप सभी के स्वास्थ्य के प्रति बेहद गंभीर है। वार्ड के सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि इस कोरोना माहमारी से हम तभी जीत पायेंगे, जब हम स्वयं अपना एक कदम आगे बढ़ाकर अपने परिवार के बुजुर्गों व नौजवानों का समय रहते कोविड नियमों की पालना में टीकाकरण करायें। जिला प्रशासन की ओर से आपके वार्ड में डोर टू डोर सर्वे के लिए आने वाले बुथ लेवल अधिकारी व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग स्टाॅफ, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगियों व स्वास्थ्य मित्रों को सहयोग करते हुए उन्हें वैक्सीनेशन, कोविड-19 सैम्पलिंग, अपनी पुरानी बीमारियों और वर्तमान बीमारी की सही जानकारी से अवगत करावें. ताकि समय रहते जिला प्रशासन व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा वार्ड क्षेत्रवासियों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कर राहत प्रदान कर सके।