मजदूर व भूखे लोगों को नि: शुल्क भोजन जिमाया

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। अन्तरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद एवं बालाजी हैल्प लाईन के तत्वावधान में शहर के दूरदराज इलाकों नि:शुल्क भोजन का वितरण किया जा रहा है।


जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा ने सेवा भारती को जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना जैसी महामारी के अन्दर कोई गरीब व्यक्ति भूखा नहीं सोये वहीं मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों से दिहाड़ी मजदूर के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। वहीं इस कोरोना महामारी में मजदूर एक वक्त की रोटी को तरस रहे है। ईसी के चलते पिछले काफी दिनों से शहर के दूरदराज इलाकों में सर्वे कर नि:शुल्क भोजन का वितरण किया जा रहा है। वहीं कुड़ी क्षेत्र मे गरीब बे सहारा लोगों को भोजन को तैयार करके जरूरतमन्द लोगों तक पहुचाया जा रहा है। साथ ही पुरुष महिलाएं और बच्चों में कपड़े भी वितरित कर रहे हैं। अभियान के तहत शहर विधायिका मनीषा पंवार के हाथों से जरूरतमन्द लोगों को खाना परोसा गया। इस अभियान में ं बालाजी हेल्पलाइन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गोपाललाल दवे का भी योगदान रहा। उन्हीं से प्रेरित होकर हम उनके साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस अभियान के दौरान जोधपुर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा, मुख्य उपाध्यक्ष सुरेश कुमार तिवाड़ी, जोघपुर शहर अध्यक्ष नदीम बक्श, सचिव लाखन सिंह, संगठन सचिव दीपक गहलोत, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र गौड, समाजसेवी सहयोगकर्ता मे बालाजी हैल्पलाइन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गोपाललाल दवे, पाबूराम सतलाना, लक्ष्मण गुर्जर देव, महिला संगठन दुर्गा गुर्जर, पुष्पा शर्मा, भोमाराम चौधरी, मूलाराम शर्मा, जितेंद्र शर्मा, दीपक चौधरी, हाइ टेक्निक डिपार्टमेंटल के ऑनर महावीर आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button