50 ऑक्सीजन कंसंटे्रटर सौंपे सेवा भारती को
जोधपुर। जयपुर फूट यूएसए की पहल पर उज्बेकिस्तान से भारत भिजवाए गए 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की ओर से संस्थापक डीआर मेहता की प्रेरणा से सेवा भारती को सौंपे गए। सेवा भारती समिति जयपुर के महानगर अध्यक्ष नवल बगरिया व सह मंत्री जितेन्द्र आनन्द ने यह मशीनें प्राप्त की और 5 मशीनें झालावाड़, 5 बारां, 5 ब्यावर, 5 दौसा, 5 कोटपूतली, 5 सांभर-चौमू, 5 श्रीमाधोपुर-अजीतगढ़ भेजी गई।
जयपुर फूट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने बताया कि शहरों में कंसंटे्रटर की मारामारी खत्म हुई है, लेकिन गांवों का हाल बुरा है। मशीनों की यह खेप राना बे एरिया व कैलगिरी कैलिफोर्निया के सहयोग से भिजवाई गई है। भंडारी ने कहा कि पाक विस्थापितों का टीकाकरण जल्द ही होना चाहिए। भले ही इन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है, लेकिन पुलिस की स्पेशल विंग के पास इनकी पूरी जानकारी है, इसी के आधार पर इनको वैक्सीनेशन किया जाए। भारतीय संविधान भी जीने का अधिकार देता है, सजायाफता कैदियों को भी वैक्सीन लग सकती है तो इन लोगो को भी लगनी चाहिए।