कोविड मरीजों के लिए सत्यमेव जयते परिवार का ऑक्सीजन बैंक शुरू

जोधपुर। जोधपुर के सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी द्वारा कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा 24 घंटे दिलाने के उद्देश्य से ऑक्सीजन बैंक की वर्चुअली स्थापना की गई, जिसका विधिवत रूप से शुभारंभ धर्मगुरुओं ने किया जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास रहे और अध्यक्षता बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस पहल पर अपनी शुभकामनाएं दी है।
सत्यमेव जयते सिविल सोसायटी की उपाध्यक्ष प्रीति आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि मूलतःअजमेर, राजस्थान के मगर अब अमेरिका में रहने वाले डॉक्टर रविंद्र गोयल और उनकी पूरी टीम ने कोरोनावायरस काल में सत्यमेव जयते सिविल सोसाइटी के माध्यम से ऑक्सीजन बैंक स्थापित कर मदद करने का निर्णय लिया उसी के चलते उन्होंने 50 कंसंट्रेटर भेजे। जिसमें से 17 दिल्ली, 13 जयपुर और 20 कंसंट्रेटर जोधपुर में 20 भेजकर  ऑक्सीजन बैंक शुरू किया गया है। जिसका विधिवत शुभारंभ धर्मगुरु रामप्रसाद महाराज, मुफ्ती ए आजम राजस्थान मुफ्ती शेर मोहम्मद रज़वी, ज्ञानी वीरपाल सिंह और रेव्ह जितेंद्र नाथ द्वारा सेंट एंड्रयूज हॉल में किया गया। इस अवसर पर मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास ने संबोधित करते हुए कहा कि कोरोनावायरस काल में किसी भी रूप से मदद करना मानव धर्म में आता है और जिस तरह सात समंदर पार बैठे राजस्थान के भामाशाहों ने ऑक्सीजन बैंक में अपना योगदान दिया है वह सराहनीय योग्य है।सत्यमेव जयते सिटीजन सोसाइटी पिछले साल से लगातार अब तक कोरोनावायरस काल मे मरीजों के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संदेश साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस नेक कार्य के लिए शुभकामनाएं दी है और विश्वास व्यक्त किया है कि आगे भी भामाशाह और समाजसेवी मिलकर मरीजों के हित के लिए अपना योगदान देंगे।बेनीवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पिछले साल तक जब इस संस्थान द्वारा उम्मेद अस्पताल में मास्क बांटे जा रहे थे तब खुद भी उसमें शामिल हुई और मास्क का वितरण किया था। जरूरतमंद मरीजों की सेवा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए।
प्रारंभ में  सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी अध्यक्ष विमला गट्टानी द्वारा सभी का स्वागत किया गया, जबकि धर्मगुरुओं का सेंट एंड्रयूज भवन में आयोजित ऑक्सीजन बैंक के उद्घाटन समारोह के अवसर पर सत्यमेव जयते सिटी सोसाइटी के सदस्य प्रवीण मेढ़,अश्विनी दास,सूरज गांग, श्रेणिक  जैन ने स्वागत किया व इस मौके पर समाजसेवी इकबाल खान बैण्डबॉक्स व शौकत अली लोहिया भी मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रेरणा स्रोत मुकेश बंसल द्वारा पूरे प्रोजेक्ट पर प्रकाश डाला गया।ऑक्सीजन बैंक के प्रभारी अश्विनी दास द्वारा व्यापक जानकारी दी गई।अंत मे सोसायटी सचिव चंद्र किरण दवे द्वारा धन्यवाद व्यक्त किया गया जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रियंका झाबक और अमृता दूदिया ने किया। सोशल मीडिया व  आईटी की जिम्मेदारी सत्यमेव जयते सोसाइटी के सदस्य हेमंत लालवानी और कृष्णा गौड़ ने संभाली।
श्रीमान सम्पादक महोदय

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button