मोदी सरकार की संवेदनहीनता से देश में महंगाई चरम पर पहुंचीं
सिरोही। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीवाराम आर्य ने कहा कि कोराना काल में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की संवेदनहीनता से देश में महंगाई चरमसीमा पार कर गई हालात इतने विकट है कि आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है आज देश में खाद्य पदार्थों,सब्जियों एवम फलों के भाव इतने बढ़ गए हैं कि आम आदमी की खरीद की हैसियत नहीं हो रही है। आर्य ने यह बात गुरुवार को सिरोही एवम रेवदर तहसील के सिंदरथ, वाडेली, वैलांगरी, कृष्णगंज,सनवाड़ा,सिरोड़ी, असावा एवम टोकरा गांवों में कोराना महामारी से बचाव तथा वैक्सीन लगवाने को लेकर आमलोगों में जागरूकता लाने के लिए उनसे बातचित करने के दौरान कही उन्होंने कहा कि भाजपा नीत मोदी सरकार की देश में आई कोराना की दुसरी लहर से निपटने की कोई तैयारी नही होने से लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी ओर लाखों को अस्पतालों में इलाज के लिए खर्च उठाना पड़ा आर्य कहा कि मोदी सरकार के कुप्रबंधन से देश की जनता को न केवल भारी कठिनाई उठानी पड़ी बल्कि परिवारजनों को महामारी में जान गंवाने वालो को सम्मानजनक अंत्येष्टि से वंचित होना पड़ा लोगो को अपनो के शव गंगा में प्रवाहित करने पड़े। आर्य ने अपने दौरे के दौरान कृष्णगंज कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया जहा विभिन्न समस्यायों से निजाद दिलवाने की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ जे पी शर्मा ने आग्रह किया। आर्य ने उन्हें अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं में सुधार करने को कहा। सनवाडा पीएससी में जायजा लेने पर कांग्रेस नेता हेमंत सिंह देवड़ा ने टीकाकरण में हो रही समस्या बताई, अशावा में पूर्व पंचायत समिति सदस्य तुलसीराम पुरोहित, उमाशंकर राजपुरोहित एवम लीलाराम मेघवाल मीरपुर,सिंदरथ में आमजनो ने विभिन्न समस्याओ के बारे में अवगत करवाया जिस पर उन्होने समाधान करवाने का आश्वासन दिया । दौरे के दौरान आर्य ने वाडेली पहुंच जिला महासचिव पदमाराम चैधरी के भाई देवाराम के निधन पर शोक जताया एवम परिवार जनों को ढाढस बंधाया। वेलंगारी में पूर्व सरपंच प्रदीप मेघवाल, हमीरसिंह, नरपत राव व पी एस सी प्रभारी डॉक्टर जी सी माली से मिलकर चिकित्सा संबंधी जानकारी लेकर उपस्थित लोगों को एन 95 मास्क वितरण किए।उन्होने लोगो से कोराना व ब्लैक फंगस महामारी से बचाव के लिऐ सरकारी गाइड लाइन की पालना में मास्क पहनने, बार बार हाथ धोने, लोगों के बीच जरूरी होने की स्थ्तिि में 7 से 8 फिट की दुरी रखने की अपील की इस दोरान उपस्थित लोगो में मास्क वितरण किए। दौरे में जिला कांग्रेस संगठन महासचिव जैसाराम मेघवाल, सिरोही ब्लॉक प्रभारी मोहनलाल सिरवी, महासचिव पदमाराम चैधरी सचिव सवाराम मेघवाल ,विजयसिंह देवड़ा इत्यादि साथ थे।