कांग्रेस सिरोही जिले के किसानों को भ्रमित कर रही है

सिरोही। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गणपतसिह राठौड ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कांग्रेस सरकार किसान बिल को लेकर भ्रमित करने का कार्य कर रही है। केन्द्र सरकार की ओर से पारित किसान बिल हित किसान में है। भाजपा सरकार ने बिचोलियों लोगांे को खत्म करने के लिए किसान बिल पारित किया गया है, ताकि किसान को अपनी उपज का पूरा मूल्य किसानों को मिल सके। किसान अपनी फसल का मूल्य खुद तय कर सकेगा। इस विधेयक से किसानो की आमदनी बढ़ेगी। कांग्रेस सरकार किसान सभा करके भ्रमित कर रहे है। किसान भाइयों को कहा कि आप इनकी बातों में नहीं आए। किसान किसी भी प्रकार से गुमराह नहीं हो। ना ही विपक्ष के बहकावे में आए। कांग्रेस सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है। कांग्रेस सरकार किसान विरोधी है। राठौड ने बताया कि अशोक गहलोत ने किसानांे का ऋण माफ करने का वादा किया था, किन्तु आज तक ऋण माफ नहीं हुआ है तथा कहा कि राजस्थान सरकार ने पहले तो सीएपएल दिलवाई, जिसके कारण विधुत की बचत होने लगी तो सरकार ने पचास यूनिट अनिवार्य कर दी है, जो जनता के साथ सीधा साधा धोखा है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button