48वीं मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप का पोस्टर विमोचन
- विजेताओं को मिलेंगे 11 लाख के नगद पुरस्कार
जोधपुर। जोधपुर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा जयपुर में आयोजित होने वाली 48वीं मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप का पोस्टर विमोचन किया। जोधपुर बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष अकबर अंसारी ने बताया कि 24 जनवरी 2021 जयपुर में 48वीं मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप का पोस्टर विमोचन राजस्थान बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के चयन कमेटी के चैयरमैन एस.एल. खन्ना व जोधपुर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा ऋषि फिटनेश जिम प्रताप नगर में किया गया।
उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी ने बताया कि राजस्थान में आयोजित होने वाली पहली प्रतियोगिता है, जिसमें विजेताओं को 11 लाख का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ इस प्रतियोगिता से बॉडी बिल्डिंग के खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई होगी। इस प्रतियोगिता का आयोजक सचिव अरुण चौधरी, अध्यक्ष नवीन यादव व विशिष्ठ अतिथि के रूप एमपी के मंत्री रुघवीर मीणा एवं राज्य सदस्य नीरंज डांगी शिरकत करेंगे। अंसारी ने बताया की पोस्टर विमोचन समारोह में बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अय्युब खान, सुरेश वैष्णव, प्रसन्न तेजी, रफीक अंसारी, सन्नी हंस, नौशाद अंसारी, विनित जांगिड़, भवनेश जांगिड़, शाहरूख सैय्यद, दिपालसिंह, जितेन्द्र पंवार आदि ने उपस्थित थे। इस दौरान कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए सरकारी गाइड की पालना की गई। राजस्थान बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के चयन कमेटी के चैयरमैन एस.एल. खन्ना ने कहा मिस्टर जोधपुर प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी 24 जनवरी को 48वीं मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशीप जयपुर में हिस्सा लेंगे।