भगवान पाश्र्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया
जोधपुर। चिंतामणि पाश्र्वनाथ जैन मंदिर गुरो का तालाब में 23वेे तीर्थंकर भगवान पाश्र्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव धरमचंद विजय महाराज की निश्रा में मनाया गया।
मन्दिर के ट्रस्टी ओम प्रकाश चोपड़ा ने बताया कि जन्म कलयाणक महोत्सव के उपलक्ष में लाभार्थी प्रकाशचंद बोहरा परिवार द्वारा पंच कल्याणक पूजा पर पाश्र्व- पद्मावती महिला मण्डल एवं महावीर महिला मण्डल द्वारा पंच कल्याणक पूजा पढ़ाई गई। पूजा के बाद भगवान की 108 दीपक द्वारा आरती की गई। साथ ही भगवान पाश्र्वनाथ की सोने के बरक की आंगी की गई।