रोहिड़ा व वाटेरा में अचार पापड व मसाला पिसाई प्रशिक्षण शुरू
सिरोही। रोहिड़ा एसबीआई आरसेटी द्वारा उन्नति योजना अंतर्गत रोहिड़ा में आचार पापड़ एवं मसाला पिसाई एवं वाटेरा में अगरबत्ती मेकिंग का प्रशिक्षण शुरू किया गया। आरसेटी निदेशक एम आर राठौड़ ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी महिलाए इस प्रशिक्षण को लेकर स्वरोजगार के रूप में अपनाए, जिससे की परिवार के आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सके। आरसेटी सिरोही के वरिष्ठ अनुदेशक एवं प्रोग्राम को-आर्डिनेटर अजय कुमार रावत ने बताया कि उक्त दोनों प्रशिक्षण 10 दिवसीय है। इसमें रोहिड़ा में महानरेंगा की उन्नति योजना अंतर्गत महिलाओं को आचार पापड़ एवं मसाला पिसाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी क्रम में वाटेरा ग्राम में महिलाओं को अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसका समापन 2 जनवरी को सिरोही मुख्यालय पर आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र पर किया जाएगा। राजीविका के जिला प्रबंधक सुबोध रंजन ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रशिक्षिका राखी एवं डिम्पल रावल, सीएमएफ से कृष्णा, सरस्वती एवं मनीष खत्री तथा आरसेटी से कार्यालय सहायक दिनेश वैष्णव भी मौजूद थे।