प्रदेशभर की रैंकिंग में अव्वल रहे सिरोही सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार

  •  सिरोही सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार को मिला प्रथम स्थान

जयंतीलाल दाना

सिरोही । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार ने माह नवम्बर, 2020 की रैंकिंग जारी की उसमे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सम्पूर्ण कार्यक्रमों की रैंकिंग में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार का प्रथम स्थान रहा साथ ही गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण व स्वास्थ्य सुविधा में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विवेक कुमार को प्रदेशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ एवं इसी क्रम में डॉ. महेश गौतम, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) प्रदेशभर में तृतीय स्थान पर रहे।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विवेक कुमार ने- गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण व स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में प्रदेशभर में चिकित्सा विभाग के 34 जिलों में से 32 जिलों को पछाड़कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
1. गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण का वार्षिक लक्ष्य का 66.98 प्राप्त किया।
2. गर्भवती महिलाओ की जाँच में वार्षिक लक्ष्य का 53.47 प्रतिशत प्राप्त किया।
3. संस्थागत प्रसव कें वार्षिक लक्ष्य का 63.01 प्रतिशत प्राप्त किया।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) डॉ. महेश गौतम ने-

परिवार कल्याण के क्षेत्र में नसबन्दी के क्षेत्र में वार्षिक लक्ष्य का 38.77 प्रतिशत प्राप्त करने पर प्रदेशभर में तृतीय स्थान पर रहे। “जिले के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। जिला स्तर से टीकाकरण कार्यक्रम की प्रभावी सुपरविजिन हो रहा है साथ ही समस्त स्टाफ बहुत अच्छी मेहनत कर रहा है निश्चित रुप से जल्द ही और बेहतर उपलब्धिया जिले के नाम होगी।“

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button