प्लाज्मा डोनेट करने वाले 23 लोगों का सम्मान

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में मिशन जीवन रक्षा के तहत जिला प्रशासन को स्वेच्छा से प्लाज्मा डोनेट करने वाले 23 डोनर को आभार पत्र देकर सम्मानित किया। जिला कलक्टर ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना की जंग जीतकर ठीक हो चूके लोग प्लाज्मा देने के लिए आगे आए और कोरोना की जंग लड़ रहे व्यक्ति की जीवन रक्षा का फर्ज निभाएं। जिला कलक्टर ने कहा कि मिशन जीवन रक्षा अभियान को अब और आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस जंग में प्लाज्मा डोनर के बल पर ही आगे बढ़ रहे है। इस अभियान को दुबारा बल देने का प्रयास किया है। इस अवसर में भागीदारी निभाएं ताकि जिला प्रशासन कोरोना की जंग ओर बेहतर तरीके से लड़ सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास आमजन को साथ लेकर चलना है। उन्होने कहा कि कोविड के तहत प्रशासन की जो मदद की, इससे बड़ा कोई सहयोग नहीं हो सकता है।
जिला कलक्टर ने सम्मानित करने से पहले प्लाज्मा डोनेट कर चुके लोगों से उनके अनुभव जाने व उनके सुझाव भी सुने। इस मौके एमडीएम के तोफीक अहमद, पंकज मेहता, दिलीप सोनी, पांच बार प्लाज्मा डोनर विजय सोनी सहित आए डोनर्स से बातचीत की।
जिला कलक्टर ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से ठीक होने वालों में विशिष्ठ प्रकारकी एंटीबॉडी बनती है। ऐसे एंटीबॉडी को ब्लडबैंक द्वारा विशेष प्रक्रिया से निकाला जाता है व इसे कोविड-19 से संक्रमित अन्य रोगियों में प्रयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया कोविड-19 से संक्रमित रोगियों के लिए जीवनदायी भी साबित तो रही है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित होती है व इसमें रक्तदाता की किसी भी प्रकार की हानि नहीं होती है।
जिला कलक्टर ने जिला प्रशासन के मिशन जीवन रक्षा के तहत कलेक्ट्रेट सभागर में कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा डोनेट करने वाले 23 प्लाज्मा डोनर को आभार पत्र देकर सम्मानित किया व उनकी हौंसला अफजाई की। जिला कलक्टर ने शाजिद अली, सुनील प्रजापत, डूंगरसिंह, मनीष अग्रवाल, जयप्रकाश, राजेंद्र सिंह, मोहम्मद रमजान, किशोर सोमानी, दिनेश राजपुरोहित, भारत, ललित सोलंकी, नितिन जैन, दीपक सिंह गहलोत, रामू, अभिषेक सिंघवी, मनीष डूगासी, रमेश सिंह, विकास माथुर, मोहम्मद तोफीक, सुरेश बोहरा, हितेश मूथा, दिलीप सोनी व पंकज मेहता को सम्मानित किया।
सरदार पटेल पुलिस विश्व विद्यालय की कुल सचिव व एडीएम द्वितीय सीमा कविया ने बताया कि मिशन जीवन रक्षा के तहत अधिक से अधिक व्यक्ति जो कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है वह अपना प्लाज्मा डोनेट कर पुण्य का कार्य करें। इसमें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। एमडीएम के अधीक्षक डॉ एमके आसेरी व एमजीएच अधीक्षक डॉ राजश्री बेहरा ने बताया कि अब तक 272 व्यक्तियों ने अपना प्लाज्मा डोनेट किया है
एमडीएम ब्लड बैंक में जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह द्वारा चलाए जा रहें मिशन जीवन रक्षा के तहत 16 कोरोना पॉजिटिव रह कर ठीक हो चुके लोगों ने अपना प्लाज्मा कोरोना मरीजो के लिए दिया। इसमें ललित सोलंकी व मोहम्मद तोफीक, एमटीएम ब्लड बैंक, अशीष सिंह, आकाश जोशी, कुलदीप, किशन पालीवाल, गोपालराम, हेमंत सांखला, विवेक शर्मा, आशीष मैथ्यूज, अभिशेष व्यास, आसीफ, विजय सोनी, दिलीप, रविंद्र व सागर ने प्लाज्मा डोनेट किया। एमडीएम टीम ने डॉ. खेमराज, ललित सोलंकी, मोहम्मद तोफीक, राजेंद्र व निर्मल ने प्लाज्मा लेने में सहयोग दिया। एमजीएच अस्पताल ब्लड बैंक में गर्वित मेहता, अशोक व महावीर ने अपना प्लाज्मा डोनेट किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button